धनबाद(DHANBAD) धनबाद के कलियासोल ओपी क्षेत्र के सिमोलदन बस्ती के दो युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर पत्थरकुआं की ओर से अपने घर आ रहा था. इसी दौरान अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गया.
जिससे घटनास्थल पर ही दो युवक की मौत हो गई. जबकि दो युवक घायल हो गए एक की स्थिति गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज चल रहा है.
प्रत्यक्षदर्शीयों ने बताया कि एक ही बाइक पर चार युवक सवार होकर काफी तेज गति से बाइक चला रहा था. इसी दौरान अचानक नियंत्रण बिगड़ने से रोड के किनारे सीमेंट के खंभे से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर ही दो युवक की मौत हो गई. वही जी खंभे से टकराया था वह भी टूट गया. वही इस घटना से पूरे गांव में मातम फैल गया है.
परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि इन चारों लड़कों में किसी की भी शादी नहीं हुई थी. इस घटना में दो युवक चचेरे भाई भी शामिल है. मृतक युवकों की पहचान रोहित मंडल और विवेक मंडल के रूप में हुई है.
NEWS ANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…

Leave a Reply