तिसरा थाना प्रभारी ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 132000 हजार नगद किया जप्त…

झरिया(JHARIYA): आने वाले लोक सभा चुनाव को शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए धनबाद जिला पुलिस प्रशासन अलर्ट मूड में दिख रही है ताकि मतदाताओं को कहीं भी किसी प्रकार के परेशानी की सामना ना करना पड़े।

इसके लिए पुलिस असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए जगह जगह पर वाहन चेकिंग अभियान चलाने के साथ साथ पैनी नजर बनाए हुए है। जिसके तहत शनिवार को तिसरा पुलिस द्वारा थाना मोड़ गोलकडीह स्थित झरिया-बलियापुर मुख्य सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान दो अलग अलग लोगों के पास से नगदी मोटी रकम के साथ धर दबोचा। बताया जाता है कि पकडे गये लोग टेंपू में सवार होकर बलियापुर से झरिया की ओर जा रहे थे तभी पुलिस ने धर दबोचा। वहीं पकड़े गए लक्खी चंद्र साव के पास सें 70280 रुपए एवं शिव कुमार गुप्ता के पास से 61820 रुपए बलियापुर से झरिया के तरफ जाने के क्रम में पकड़ी गयी है।


थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया की रूपए को जप्ती सुची बना कर झरिया सी ओ रामसुमन प्रसाद को जप्ती सुची सुपुर्द कर दी गयी हैं तत्पश्चात आगे जांच पड़ताल की जा रही है।


निर्वाचन आयोग अधिकारी के निर्देशानुसार लोक सभा चुनाव के मद्देनजर धनबाद उपायुक्त सह चुनाव आयुक्त और जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए दिए गए दिशा निर्देश के तहत कई तरह के कठोर कदम उठाए जा रहें हैं। रात्री गस्ती 24 घटे सक्रिय कर दी गयी हैं।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द सिंह बुंदेला की रिपोर्ट..