BJP की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पहली बार पहुंची रांची सीता सोरेन, खूब लगे जय श्री राम के नारे, कहा झारखंड को लूटने से बचाना है….

रांची(RANCHI) झामुमो छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद सीता सोरेन गुरुवार को दिल्ली से पहली बार रांची आ गई। उनका रांची एयरपोर्ट पर भाजपा के कार्यकताओ ने जमकर स्वागत किया ।

सीता सोरेन पिछले दिनों झामुमो से त्याग पत्र देने के बाद दिल्ली चली गई थीं और वहां भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली थीं।


आपको बता दे की रांची एयरपोर्ट से बिरसा चौक भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण उन्होंने किया। इसके बाद वे सीधा प्रदेश भाजपा कार्यालय गई। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा की झारखंड को लूटने से बचाना है. 24 साल से झारखंड विकास की राह देख रही जो मेरे पति दुर्गा सोरेन का भी सपना था उसे पूरा करना है।

NEWS ANP के लिए रांची से चंदन रावत की रिपोर्ट..