कांग्रेस द्वारा लाल मुनी वृद्ध आश्रम में मनाया गया राहुल गांधी जी का जन्मदिन…

धनबाद(DHANBAD)19 जून को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा सबलपुर स्थित लालमुनी ओल्ड एज होम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय राहुल गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर तथा फल बाटकर मनाया गया

मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा आज कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ा दिन है, और इस दिन को मनाने के लिए हमने समाज के उन लोगों को चुना जो किसी कारण से अपने परिवार से दूर है, कांग्रेस पार्टी हर गरीब जरूरतमंद के साथ हमेशा खड़ी है। इस अभूतपूर्व समय में देश की एकमात्र “उम्मीद की किरण जन-आशा” जननायक आदरणीय श्री राहुल गांधी जी को धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के तरफ से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वृद्धाश्रम की बुजुर्ग महीलाओ ने केक काटकर राहुल गांधी जी का जन्मदिन मनाई।

उक्त अवसर पर धनबाद जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह झारखंड, प्रदेश कांग्रेस सचिव वैभव सिंहा ,रवि रंजन सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह यादव, जिला महासचिव जावेद रजा, अख्तर खान गुड्डू,बबलू दास,रामजी भगत, एनएसयूआइ जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्णा चौधरी, मसूद आलम जिला परिषद सदस्य राजेश राम, गोविंदपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज हाड़ी, केंदुआ करकेंद कांग्रेस नगर अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान, अनू पासवान नारायण सिंह, सदाब आलम, सोनी झा, सुरज वर्मा, श्याम साव, सोनू वर्मा, आदी

NEWS ANP के लिए धनबाद से कुवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट …