एसीसी सीमेंट फैक्ट्री में हादसे में एक व्यक्ति की गई जान परिजनों ने किया हंगामा..

सिंदरी (Sindri) सिंदरी के अदानी सीमेन्ट एसीसी कंपनी में कार्यरत 48 बर्षीय उत्तम मंडल के, इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया, मृतक के परिजनों के समर्थन में स्थानीय जेएमएम, मासस, JBKSS और भाजपा के नेताओ ने शव को अदानी सीमेन्ट कंपनी के गेट पर, रखकर मुआवजा और नियोजन की मांग करने लगे,

इस दौरान कंपनी से दो बार का वार्ता विफल हो गया, नेताओ और परिजनों का कहना है कि जबतक मांग पूरी नहीं हो जाती तबतक मृतक का शव नहीं उठेगा, बता दें कि तीन अगस्त शनिवार को काम करने के दौरान, स्टोर किपर के पद पर कार्यरत उत्तम मंडल की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसे कंपनी वालो ने इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां पर बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया था, जहां इलाज के दौरान सोमवार को उत्तम मंडल की मौत हो गई।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से सिंधु कुमार की रिपोर्ट