झारखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्यों ने किया बीएसएस बालबाड़ी उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण…

झारखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के दो सदस्यीय कमिटी ने आज धनबाद जिला का भ्रमण किया।इस दौरान

कमिटी के सदस्य डॉ आभा वीरेंद्र अकिंचन और रूचि कुजूर का सर्वप्रथम परिसदन भवन में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी साधना कुमारी, जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (जेजेबी) सदस्य पूनम कुमारी ने स्वागत किया। साथ में बाल आयोग के सदस्य ने राष्ट्रीय महिला अयोग की सदस्य ममता कुमारी से शिष्टाचार मुलाक़ात की

इसके बाद कमिटी के सदस्यों ने बीएसएस उच्च विद्यालय का औचक निरिक्षण किया। सदस्य रूचि कुजूर और डॉ आभा वीरेंद्र अकिंचन ने विद्यालय में शिक्षा और शिक्षण सम्बंधित विषय पर विद्यालय का निरिक्षण किया।

विद्यालय में साफ सफाई, पीने के पानी, भवन की स्थिति, मध्याह्न भोजन, विद्यालय प्रबंधन समिति के कार्य कलापों, शिक्षक, शिक्षण गतिविधियों की जाँच की। साथ में सुधार सम्बंधित दिशा निर्देश दिए।

आयोग के सदस्यों बताया कि जो कार्य विभाग के माध्यम से होना है उसे आयोग के माध्यम से निर्देशित किया जायेगा। रूचि कुजूर और आभा वीरेंद्र अकिंचन ने बताया कि विद्यालय की व्यवस्था में कई प्रकार के सुधार कार्य करने की आवश्यकता है।

इसके बाद कमिटी ने गोड्डा जिला के लिए प्रस्थान किया।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…