दुग्दा के मीत कुमार गुप्ता ने JEE एडवांस में मारी बाजी. CRL रैंक 9979 और कैटेगरी रैंक 2202 के साथ बनाया नया कीर्तिमान..

दुग्दा(DUGDA) : जेईई एडवांस की परीक्षा में दुग्दा को ब्यवसायी अजय कुमार गुप्ता प्रतिमा गुप्ता के पुत्र मीत कुमार गुप्ता ने उत्कृट प्रदर्शन कर अपना, अपने परिवार के साथ साथ दुग्दा का नाम रौशन किया है।

दुग्दा निवासी अजय कुमार गुप्ता के पुत्र मीत कुमार गुप्ता ने जेई एडवांस की परीक्षा में सी आर एल रैक9979 और केटेगरी रैक 2202 को प्राप्त किया है।मीत कुमार गुप्ता ने इससे पूर्व जेई मेंस की परीक्षा में98.91 प्रेसेंटाईल को प्राप्त किया था।मीत कुमार गुप्ता की सफलता पर सभी परिजन खुशी जाहिर की।

मीत कुमार गुप्ता ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा किउसका लक्ष्य कंप्यूटर सांइस इंजीनियर बनना है।उन्होंने विद्यार्थियों से धैर्य रखकर कड़ी मेहनत करने सेल्फ मोटिवेशन के साथ सभी विषयों का अभ्यास नियमित करे सफलता अवश्य मिलेगी।

NEWS ANP के लिए दुग्दा से धरमेन्द्र सिंह की रिपोर्ट..