BCCL एल बरोरा प्रक्षेत्र के दामोदा कोलियरी में शुक्रवार को धुटवे उत्खनन परियोजना में विभागीय स्तर से उत्खनन के कार्य का शुभारंभ हुआ…


बाघमारा (BAGHMARA)बी सी सी एल बरोरा प्रक्षेत्र के दामोदा कोलियरी में शुक्रवार को धुटवे उत्खनन परियोजना में विभागीय स्तर से उत्खनन के कार्य का शुभारंभ हुआ। घुटवे उत्खनन परियोजना में विभागीय स्तर से उत्खनन कार्य का उद्घाटन बरोरा प्रक्षेत्र के मुख्यमहाप्रबंधक पीयूष किशोर ने नारियल फोड़ कर किया।

इस अवसर पर मुख्यमहाप्रबंधक पीयूष किशोर ने बताया कि घुटवे उत्खनन परियोजना से कंपनी चार लाख मैट्रिक टन कोयला और 24 लाख क्यूबिक मीटर ओ बी उत्पादन होगा। उन्होंने पी ओ को निर्देश देते हुए कहा कि रैयतों से बात कर जमीन लेकर उनको नियोजन और मुआबजा देने की प्रक्रिया शुरू करे ताकि इस परियोजना को पांच साल चलाया जाए।

इस परियोजना को आगे बढ़ाए। शीघ्र ही परियोजना के विस्तारीकरण के लिए अन्य संसाधन उपलब्ध कराऊंगा।जिससे बताते चलें कि दामोदा कोलियरी के घुटवे उत्खनन परियोजना में कोयला उत्खनन का कार्य आउट सोर्शिग कंपनी मेसर्स संजय उद्योग प्रा0 ली0 कर रही थी। परियोजना के विस्तारीकरण के लिए जमीन नही मिलने के वजह से आउट सोर्शिग कंपनी संजय उद्योग ने अपने कामकाज को बंद कर दिया था।

जिस कारण दामोदा कोलियरी से कोयला का उत्पादन ठप हो गया।जिस कारण लोकल सेल, मुंडेन ट्रांस्पोटिंग, एम पी एल की ट्रांस्पोटिंग बंद हो गयीऔर सैकड़ो अंसगठित मज़दूर बेरोजगार हो गए है। बी सी सी एल द्वारा विभागीय उत्खनन परियोजना प्रारभ होने के बाद कोयले का उत्पादन शुरू होने कंपनी के साथ सैकड़ो लोगो रोजगार मिलेगा। इस अवसर पर बरोरा प्रक्षेत्र के ए जी एम जी के मेहता, बरोरा प्रक्षेत्र महाप्रबंधक उत्खन संजय कुमार, प्रबंधक कार्मिक व प्रशासन हेमंत कुमार हेना, बरोरा एरिया वित्त अधिकारी ए के झा परियोजना पदाधिकारी पी एस के सिन्हा, प्रबंधक अजय कुमार सिंह, अभियंता कास्तव सेन गुप्ता अभियंता शिवकुमार, एसीएम पिंटू विश्वकर्मा,दामोदा कोलियरी अभियंता उत्खनन कुणाल सिंह, सर्वेयर कुंज बिहारी महतो, एटक यूनियन के मटुकधारी गोराई, सीटू के अनिल बाउरी, जनता मज़दूर संघ के सुरजबली साव समेत कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए बाघमारा से धरमेन्द्र सिंह की रिपोर्ट..