धनबाद(DHANBAD)जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी. द्विवेदी तथा पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) अरविंद कुमार सिंह के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा माह 2024 के अवसर पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया..सिटी सेंटर, रणधीर वर्मा चौक तथा श्रमिक चौक पर पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिंह के द्वारा बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालो को हेलमेट दिया गया तथा हमेशा हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।
वही दुसरी ओर पुटकी थाना मोड़, झरिया और धनसार मोड़ में नुक्कड़ नाटक के जरिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया वहीं लोगो को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी गई ताकि दुर्घटनाग्रत लोगो की मदद सही समय पर की जा सके, लोगो के बीच पैंपलेट का भी वितरण किया गया।
लोगों को हेलमेट, सीट बेल्ट ,ओवरस्पीडिंग, ओवरटेकिंग, ट्रैफिक सिग्नल, गुड सेमेरिटन, एंबुलेंस no.108 के बारे में भी समझाया गया।मौके पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर अजय मिंज, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनील कुमार, ट्रैफिक पुलिस, परिवहन कार्यालय के कर्मी उपस्थित रहे।
NEWS ANP के लिए धनबाद से नितेश के साथ अंजलि चक्रवर्ती की रिपोर्ट..

Leave a Reply