दो रिटायर्ड पदाधिकारियों समेत 4 पर चलेगी विभागीय कार्रवाई, सीएम चंपई ने दी मंजूरी..

रांची(RANCHI): मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने दो रिटायर्ड पदाधिकारियों समेत 4 पदाधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई चलाने की मंजूरी दी है. झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी चंद्रशेखर सिंह के खिलाफ झारखंड पेंशन नियमावली के नियम 43 के तहत उनकी पूरी पेंशन आजीवन रोकने के विभागीय प्रस्ताव पर सीएम ने स्वीकृति दी है.

वहीं धनबाद नगर निगम के पूर्व आयुक्त अवधेश कुमार पांडेय के पेंशन से एक वर्ष तक 05 प्रतिशत राशि कटौती के प्रस्ताव को भी सीएम ने मंजूरी दी. झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी और जामताड़ा के करमाटांड के अंचल अधिकारी (सीओ) रहे रामप्रवेश कुमार के एक वेतन वृद्धि पर रोक लगाई गई है.

इसपर भी सीएम ने स्वीकृति दी है. इसके अलावा बोकारो के तात्कालीन सिविल सर्जन डॉ अशोक पाठक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई चलाने के प्रस्ताव को भी सीएम ने मंजूरी दी.

NEWS ANP के लिए रांची से V SIngh की रिपोर्ट..