ढुल्लू के लिए मैदान में उतरे BJP प्रदेश प्रभारी …BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मी कांत बाजपेई ने सिंह मैंशन पहुंचकर झरिया की पूर्व MLA कुंती सिंह और रागिनी सिंह से की मुलाकात..

धनबाद (DHANBAD)भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई ने रविवार को सिंह मैंशन में पूर्व झरिया विधायक कुंती देवी से शिष्टाचार मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद लिया जहां कुंती देवी ने उन्हे शाल एवं कमल का प्रतिक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया

वहीं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने उन्हे पुष्प गुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया जहा इस दौरान राजनैतिक एवं पारिवारिक विषयो पर चर्चा हुई इस दौरान भाजपा धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय , संतोष सिंह झरिया विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सिंह मैंशन शुभचिंतक मौजूद रहे।

NEWS ANP के लिए धनबाद से कुवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट …