BJP प्रत्याशी ढुल्लू महतो को पत्र के माध्यम से सिंदरी की तमाम समस्याओं से कराया अवगत

सिंदरी(SINDRI) बाघमारा विधायक एवं 18 वीं लोकसभा में धनबाद संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के सिंदरी आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन पत्र ऑल इंडिया एफसीआई वीएसएस इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव उमाशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष आर सी प्रसाद एवं सुरेंद्र प्रसाद शाह की उपस्थिति में दिया गया ।पत्र के माध्यम से विधायक को सिंदरी की तमाम समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया गया है.

जिसे एफसीआई सिंदरी के प्रबंधन द्वारा सिंदरी के धार्मिक स्थल और शिक्षण स्थल पर कुठार घाट किया गया है , जिसे पत्र के माध्यम से विधायक जी को अवगत कराया गया एवं उनसे आग्रह किया गया है कि आप अपने स्तर से यथासंभव उन त्रुटियों का दूर करने के कोशिश की जाए क्योंकि स्कूलों के बड़े हुए लाइसेंस फीस एवं धार्मिक स्थलों पर इतना बड़ा बोझ यहां की जनता बर्दाश्त नहीं कर पाएगी।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से भोला बाउरी की रिपोर्ट….