
बोकारो (BOKARO)बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र के महुआर निवासी ठेकेदार शंकर रवानी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने हत्या में शामिल एक अपराधी को गिरफ्तार करने के साथ-साथ उसके बोकारो स्थित आवास से हथियारों का जखीरा बरामद किया है. इसमें वह पिस्टल भी है, जिससे ठेकेदार को गोली मारी गयी. साथ ही, धनबाद से हत्या में इस्तेमाल कार जब्त की गयी है.
धनबाद के बेकार बांध में भी थी शूटर वीरेंद्र का आवास
गिरफ्तार अपराधी वीरेंद्र प्रसाद उर्फ वीरेंद्र प्रसाद यादव (41 वर्ष) पिता स्व. बद्री प्रसाद है. इसे बोकारो पुलिस ने बिहार के छपरा जिले के भगवान बाजार स्थित होटल शिमला वीरेंद्र से सोमवार को गिरफ्तार किया. वीरेंद्र लेकर बोकारो आयी और सख्ती से पूछताछ की. एसपी पूज्य प्रकाश ने बताया कि वीरेंद्र प्रसाद की निशानदेही पर पुलिस ने धनबाद और बोकारो में कई स्थानों पर छापेमारी की, बोकारो में भारत एकता को-ऑपरेटिव कॉलोनी में छापेमारी की गयी, सेक्टर थाना के प्लॉट नं-135वी आवास से भारी मात्रा में हथियार, कारतूस और शराब जब्त की गयी. श्री प्रकाश ने बताया कि आवास से एके 47 के साथ दो मैगजीन साथ एक गोली, एक कार्बाइन के साथ दो मैगजीन,एक राइफल, एक सिक्सर, चार पिस्टल पांच मैगजीन के साथ,जीरो प्वाइंट 38 की 60 राउंड गोली, के एमएमए की 100 राउंड गोली अलावा अलग-अलग कंपनियों की 65 कार्टन विदेशी शराब भी जब्त की गई..एसपी पूज्य प्रकाश ने बताया कि हत्याकांड के उद्भेदन के लिए नगर पुलिस उपाधीक्षक रंजन के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम ने संदेह के आधार पर वीरेंद्र प्रसाद को पहले होटल शिमला से पूछताछ के लिए उठाया. उसे उसके पुश्तैनी घर गनौरा ले जाया गया, वहां घर की तलाशी लेने के बाद पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की. वीरेंद्र ने शंकर की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. इसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर बोकारो लायी. वीरेंद्र के धनबाद के इंफा जेशु किड्स स्कूल के पास स्थित शंकर कॉलोनी बेकारबांध आवास और थाना सेक्टर- 12 की भारत एकता को-ऑपरेटिव कॉलोनी स्थित प्लॉट नं-135वी आवास में सोमवार को बोकारो पुलिस ने छापेमारी की थी..
बोकारो और धनबाद पुलिस ने सोमवार की रात धनबाद के कई क्षेत्रों में छापेमारी की. इस दौरान गोविंदपुर के गायडेहरा निवासी बबलू मलिक की कार जब्त की गयी. हत्या के दौरान आरोपी वीरेंद्र ने यह कार प्रयोग में लाया था. इस बीच, बोकारो पुलिस ने गोविंदपुर थाना पुलिस की मदद से पूछताछ के लिए बबलू को बुलाया. उससे पूछताछ चल रही है. पूछताछ के बाद ही मामला साफ हो पायेगा कि आरोपी और बबलू के बीच क्या संबंध है. घटना में उसकी क्या संलिप्तता है.
NEWS ANP के लिए बोकारो ब्यूरो के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…
Leave a Reply