घर हो या समाज की विकास महिलाएं की होती अहम रोल…

झरिया(DHANBAD) महिलाएं हमारे समाज के रीढ़ है, समाज हो देश हो या घर हो महिलाएं विकास में अहम रोल अदा करती है, उक्त बातें मुस्कान महिला समिति बस्ताकोला के अध्यक्षा राजश्री राय ने राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह के अवसर पर गोलकडीह यग धौड़ा बांध धौडा़ में कही। 50 गरीब महिलाओं के बीच साड़ी , मिठाई फल आदि विपरीत किया गया

एवं उनके साथ होली खेलने के साथ साथ संगीत गीत आदि प्रस्तुति भी किया गया। राजश्री राय का कहना था कि ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैलाना ही मेरा मकसद है, समाज में कोई भी महिला हो सबका अधिकार सामान्य है, इसलिए खासकर गरीब महिलाएं अपने को कमजोर ना समझे और हम सब के साथ मिलकर त्यौहार का खुशियां मनाएं।

समाज के विकास में इन महिलाओं का हम भूमिका है। महिलाएं हर क्षेत्र में आगे है नेतृत्व करने की क्षमता भी है इसलिए उनके अधिकार के प्रति जागरूक करना हमारा उद्देश्य है। दीक्षा महिला मंडल की देखरेख में मुस्कान महिला समिति ने कार्यक्रम का आयोजन किया। आगे भी अनेक कार्यक्रम करने का बात कहा गया। मौके पर मंजू शर्मा, भास्वती कुंडू, स्नेहा झा, हीरा कुमार, माला विश्वकर्मा, स्वाति पाठक आदि थे।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द सिंह बुंदेला की रिपोर्ट…