होली मिलन समारोह में महिलाओं ने मचाया धमाल..


सिंदरी (धनबाद): 20मार्च । सिन्दरी अंचल में होली का खुमार चढ़ा हुआ पहै ।मंगलवार को भाजपा सिंदरी महिला नगर अध्यक्ष अनिमा सिंह के आवास पर होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया।

रंग बिरंगे परिधान में पहुंची महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। होली मिलन समारोह के रंगरग कार्यक्रम में महिलाओं ने होली गीतों में झूमते हुए खूब धमाल मचाया।

होली मिलन समारोह में शामिल महिलाओं ने कहा कि होली सांप्रदायिक सौहार्द का पर्व है और इसे सभी लोगों को मिलजुल कर मनाना चाहिए। अनिमा सिंह ने बताया कि हर वर्ष महिला मोर्चा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है।

इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन का लक्ष्य मनोरंजन के साथ-साथ समाज की महिलाओं को एकजुट करना भी है।होली मिलन समारोह में लजीज व्यंजन का लुत्फ उठाते हुए महिलाओं ने एक दूसरे को होली पर बधाई दी। होली मिलन कार्यक्रम में अनिमा सिंह, वैजयंती देवी, सुषमा श्रीवास्तव,रूपा कौर, रूपा झा, सोनी मिश्रा, सुनीता उपाध्याय, बबली, पिंटू, राजकुमारी, ज्योति कौर, बबीता, सुनीता घोष, सुभ्रा दे, सुचित्रा सिंह, बबीता धीरज, सुनीता शर्मा, लीलावती, रीना देवी, रितु सिंह आदि सैकड़ो महिलाओं ने होली मिलन के रंगोत्सव कार्यक्रम का आनंद उठाया।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट ।