
झरिया।(JHARIYA)झरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कतरास मोड़ स्थित बिहार बिल्डिंग कार्यालय में गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह के नेतृत्व में धनबाद लोकसभा महिला समन्वय की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।
बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के निमित भाजपा के पक्ष में मतदान करने को लेकर महिलाओं के बीच जाकर उन्हे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में किए गए विकाश कार्यों एवं योजनाओं को साझा कर मोदी जी को अपना मत देकर देश को विकसित करने में उनका सहयोग करने की अपील करने एवं भाजपा के पक्ष में मतदान करने में महिलाओं की अहम भूमिका निभाने के लिए अपील किया। इसके लिए झरिया विधानसभा के सभी पांचों मंडलों में पांच पांच की संख्या में बहनों की टोली बनाई गई, जो झरिया विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडलों घर घर जाकर मोदी जी के द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं को महिलाओं के बीच जाकर जानकारी देने का कार्य करेगी।

बैठक में मुख्य रूप से भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष एवं लोक सभा समन्वय की संयोजक श्रीमती रीता प्रसाद सह संयोजक श्रीमती अर्चना सिंह महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती बॉबी पांडेय झरिया विधानसभा की संयोजक श्रीमती सुषमा गुप्ता सह संयोजक श्रीमती नीलू सिंह समेत कई अन्य महिला कार्यकर्ता गण मौजूद रही।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट
Leave a Reply