आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार भोजपुरिया सुपर स्टार पवन सिंह ने अपने नाम की घोषणा होने के 24 घंटे के अंदर ही अपने ट्विटर अकाउंट एक्स पर एक मैसेज साझा कर उन्होंने आसनसोल लोकसभा सीट से चुनाव नही लड़ने की घोषणा कर सबको चौँका दिया है,
किसीको समझ नही आ रहा की जो सक्स अपनी नाम की घोषणा मोबाईल पर लाईव प्रसारण द्वारा देख इतना खुश हुआ की वह अपने घर के मंदिर मे विराजमान हनुमान की मूर्ति के सामने जाकर अपना मत्था टेका हाँथ जोड़कर उनको तन और मन से सुभकामना दी
ऐसे मे उनके समर्थकों के बिच भी ख़ुशी का माहौल देखा गया उनके समर्थक एक दूसरे को मिठाइयाँ खिलाते देखे गए साथ मे उन्होने जय श्री राम के नारे भी लगाए ऐसे मे रातों रात आखिरकार ऐसा क्या हुआ की भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया
पवन ने अपने मैसेज मे लिखा वह भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करते हैं, की पार्टी ने उनपर विश्वास जताया और उनको आसनसोल से उनको उम्मीदवार बनाया हालांकि उन्होने अपने मैसेज मे यह नही लिखा की वह किस कारण किस वजह से चुनाव नही लड़ना चाहते,
इसी बिच शॉर्टगन शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी प्रतिकिर्या देते हुए कहा अगर बिहारी बाबू की बात की जाए तो असल मे एक ही बिहारी बाबू है वह बिहारी बाबू खुद शत्रुघ्न सिन्हा हैं जो बंगाली बाबू भी हैं और सही मायने मे जाना जाए तो वह हिंदुस्तानी बाबू भी हैं, उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेताओं को धन्यबाद देते हुए कहा की उन्होने अपनी पार्टी की जो पहली उमीदवारों की लिस्ट जारी की है
वह लिस्ट विपक्ष के हित मे है, यह लिस्ट विपक्ष के झोली भरने का काम करेगी, उन्होंने यह भी कहा की लोकतंत्र है यहाँ सबको चुनाव मे खड़े होने का अधिकार है, उन्होने कहा ममता बैनर्जी व आसनसोल की जनता के निर्णय से तृणमूल ने रिकॉर्ड तोड़ जीत की इस बार भी उससे ज्यादा और इतिहासिक जीत दर्ज करने तृणमूल जा रही है
NEWS ANP के लिए प०बंगाल से अमरदेव की रिपोर्ट..

Leave a Reply