सिन्दरी (धनबाद)28मार्च । सिंदरी अंचल वार्ड नं 53 काडंरा निवासी समाजसेवी बलराम महतो के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को उनके आवास पर पहुंचकर भाजपा घनबाद लोकसभा प्रत्याशी सह भावी सासंद ढूल्लू महतो को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर और अपना समर्थन देते हुए जीत की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

साथ में टाईगर फोर्स उपाध्यक्ष टीकू महतो ने कहा कि भाजपा घनबाद लोकसभा प्रत्याशी सह भावी सासंद ढूल्लू महतो को भरपूर मदद करेंगे ।सदस्यों के द्वारा मतदान के लिए जयदा से जयदा सहयोग करेंगे ।
धनबाद जिला पुरे एशिया में कोयले के लिए काला हीरा के नाम से प्रसिद्ध हैं । बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो को धनबाद लोकसभा सीट से भाजपा के द्वारा अपना प्रत्याशी घोषित करने पर पूरे धनबाद जिले में जश्न का माहौल है।
भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश एवं जुनून के साथ मजदूर एवं किसान का बेटा ही घनबाद संसदीय क्षेत्र में सबसे ज्यादा पीड़ित एवं शोषित वर्ग मजदूरों, व्यवसायिक, महिलाओं, किसान ,छात्र-छात्राओं को बढ़ाने एवं उनको उनके सम्मान दिलाने का कार्य करेगी ।
बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने सांसद प्रत्याशी धनबाद का टिकट देकर हम पर भरोसा जताया है ।उस जिम्मेदारी पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। हमें 400 पार के नारे को सुनिश्चित करना है। हम धनबाद की जनता को विश्वास दिलाना चाहते हैं कि यदि हम चुनाव जीतते हैं तो आगे का दौर डेवलपमेंट का काम होगा। धनबाद का चौमुखी विकास होगा।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

Leave a Reply