झरिया(JHARIA) झरिया शहर के हर मुख्य चौक चौराहों की नालियां बजबजाना अब आम बात हो चुकी है। नालियों का जमा पानी सड़कों पर तैरना झरिया की वर्षो पुरानी समस्या है। अतिक्रमणकारी दुकानदारों द्वारा नालियों पर स्लेप डालकर अतिक्रमण कर दिया गया जिसके कारण नालियों की समुचित सफाई नही हो पाती। धनबाद नगर निगम अंतर्गत वार्ड संख्या 36 इन दिनों अपनी सफाई व्यवस्था से सुर्खियों में है।
चरमराई साफ-सफाई व्यवस्था से यहाँ के लोग खासा परेशान हैं। सबसे बुरा हाल तो टेक्सी स्टैंड क्षेत्र का है, जहाँ सुप्रसिद्ध माँ मंगलाचंडी काली मंदिर स्थित है। मंदिर के चाहरदीवारी और मुख्यद्वार से सटे मुख्य सड़क पर बजबजाती गंदी नालियों से निकलता पानी यहाँ पूजा अर्चना करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। श्रद्धालुओं का कहना है कि प्रत्येक दिन सुबह स्नान कर मंदिर पूजा अर्चना करने के लिए आते है लेकिन नालियों के गंदे पानी पर पाँव रख मंदिर मे प्रवेश करना हमे झकझोर कर रख देता है।
नगर निगम की उदासीनता के कारण यहाँ की हालत काफी खराब हो चुकी है और नालियों में कचरा एवं जल जमाव के कारण उक्त जगह पर गन्दगी युक्त पानी और कचरे का अम्बार लग गया है। नालियो के पानी से काफी बदबू आने लगी है जिससे पूजा करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नालियों के जाम रहने के कारण पानी का बहाव की मंदिर की ओर हो जाता है नतीजन मंदिर परिसर में कीचड़युक्त गन्दा पानी पर प्रवेश कर जाता है।
NEWS ANP के लिए झरिया से सोनू अंसारी की रिपोर्ट…

Leave a Reply