बंगाल मे चौथे चरण की मतदान परिकिर्या हुई पूरी विभिन्न मतदान केंद्रों के लिये एवीएम मशीन लेकर रवाना हुए मतदान कर्मी…

आसनसोल, पश्चिम बंगाल मे सोमवार को चौथे चरण का मतदान होना है, जिसमे आठ लोकसभा सीटों के लिए सोमवार सुबह सात बजे से मतदान डाला जाएगा, इन आठ लोकसभा सीटों मे बहरमपुर, कृष्णानगर, राणाघाट, ईस्ट बर्धमान, वेस्ट बर्धमान, आसनसोल, बोलपुर, और बिरभूम लोकसभा सीट शामिल है, जिसके लिए तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं, रविवार को विभिन्न मतदान केंद्रों के लिए मतदान कर्मी इवीएम मशीन लेकर रवाना हो चुके हैं,

अगर हम आसनसोल लोकसभा सीट की बात करें तो यहाँ कुल बूथों की संख्या एक हजार 900 एक है, इन बूथों पर सुरक्षा वेवस्था को देखते हुए पाँच हजार से ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात होंगे, वहीं पश्चिम बर्धमान जिले केंद्रीय बलों की अगर हम तैनाती के ऊपर नजर डालें तो जिले मे कुल 88 कम्पनियाँ केंद्रीय बलों की तैनात रहेंगी, इसके अलावा आसनसोल लोकसभा सीटों की कुल मतदाताओं की अगर हम बात करें तो यहाँ 17 लाख 70 हजार 281 है,

थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 38 जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 9 लाख तीन हजार चार सौ 6 है, महिला मतदाताओं की संख्या पर अगर हम नजर डालें तो आठ लाख 66 हजार आठ सौ 37 है, वहीं आसनसोल लोकसभा मे कुल पोलिंग सेंटरों की संख्या एक हजार 32 है, वहीं आसनसोल लोकसभा सीट से चुनावी मैदान मे कुल सात उम्मीदवार हैं, जबकि इन सातों उमीदवारों मे इस सीट से तीन उमीदवारों के बिच ही सीधी टक्कर है, भाजपा से सुरेंद्र सिंह अहलुवालिया, तृणमूल से शत्रुघ्न सिन्हा, तो सीपीएम इंडिया गठबंधन से जाहनारा खान

NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट ..