झरिया शहर में मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा द्वारा चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान..

झरिया(JHARIYA): मारवाड़ी युवा मंच झरिया ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत झरिया के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल मार्च कर लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि जन-जन को जागरूक और शिक्षित बनाना है,

सही नेता चुनने के लिए मतदाता को जगाने हेतु मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा शुक्रवार को संध्या 5:00 बजे झरिया शहर के दाल पट्टी, राज हॉस्पिटल रोड, सोना पट्टी, दाल पट्टी आदि जगहों पर मतदाता जागरूकता अभियान से संबंधित पोस्टर व सेल्फी काउंटर के तहत लोगों को मतदान हेतु प्रेरित करने का कार्यक्रम किया गया।

कार्यक्रम के तहत लोगो को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए आग्रह किया गया। इसके लिए अपने अपने मतदान केंद्र पर पहुंच कर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए राष्ट्र के इस कार्य को सफल बनावें। मौके पर मारवाड़ी युवा मंच के अध्य्क्ष अमित अग्रवाल सचिव राजेश अग्रवाल पूर्व अध्य्क्ष बिनोद अग्रवाल, बिमल अग्रवाल,मनोज अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, विजय बंसल, आशीष अग्रवाल, निखिल खंडेलवाल, दिनेश शर्मा, सुमित खेतान, अमित अग्रवाल आदि लोग मौजूद थे।

News ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट..