सड़क और पानी के पाइप लाइन कटिंग को लेकर CPIMके बेनर तले ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन के साथ पुतला दहन

झारिया। लोदना एरिया 10 के कुजामा कोलियरी अंतर्गत चल रहे आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा द्वारा घनुडीह मोहरिबांध से लोदना को जाने वाली सड़क एवं झामाडा के पाइप लाइन को काटे जाने के विरोध में स्थानीय लोगों ने सीपीआईएम के बेनर तले शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। जहां बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुषों एवं नौजवानों ने भाग लिया

और प्रबंधन के साथ साथ ठेकेदार का पुतला दहन किया। साथ ही ग्रामीणों ने प्रबंधन को चेतावनी दिया की अगर सड़क और पानी को काटा गया तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा

और आने वाले दिनों में पूरा चक्का जाम कर दिया जाएगा। जिसकी जवाबदेही यहां के प्रबंधन और आउटसोर्सिंग ठेकेदार की होगी। कार्यक्रम में सर्व सहमति से तीन दिवसीय महाधरना देने का भी निर्णय लिया गया है। जंहा धनबाद जिला के तमाम जनप्रतिनिधियों सांसद, विधायक को आमंत्रित किया जाएगा और ठेकेदार बीसीसीएल प्रबंधन कि साठ गाठ से स्थानीय लोगों की शोषण करने का विरोध किया जायेगा ।

मौके पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी झरिया लोकल कमेटी सचिव कामरेड भगवान दास पासवान, मधुबन शाखा टू के सचिन, कुंदन पासवान, रामबृक्ष धाड़ी, मनोज पासवान, रामनरेश कुमार, ओम प्रकाश चौहान, बंटी गुप्ता, गणेश, मुनिया देवी, रीता देवी, सावित्री देवी, सुमा देवी, मधुसूदन बनर्जी, नौशाद अंसारी, विक्की कुमार पासवान, प्रकाश कुमार, भैया पवन कुमार साहू, आकाश कुमार बाउरी, चंदन बाउरी, अमरजीत पासवान, राजेंद्र श्रीवास्तव, सूरज कुमार, विक्की कुमार आदि मौजूद थे।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द की रिपोर्ट…