केंद्रीय कोयला राज्यमंत्री का धनबाद दौरा,बिजली की समस्या पर कसा हेमंत सरकार पर तंज…MLA राज ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन..

धनबाद(DHANBAD): केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज धनबाद पहुंचे हैं. मंत्री बनने के बाद वह पहली बार यहां आए हैं. उन्होंने झारखंड में बिजली की समस्या पर राज्य सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राज्य में बिजली की समस्या के लिए झारखंड सरकार ही जिम्मेदार है.


केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने सरायढेला स्थित कोयला नगर बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन पहुंचकर शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया और शहीदों को नमन किया. इससे पहले बीसीसीएल की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस दौरान मंत्री ने कोयला नगर स्थित इको पार्क में पौधारोपण किया. इस मौके पर विधायक राज सिन्हा, कोल इंडिया के चेयरमैन, बीसीसीएल के सीएमडी समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे.

धनबाद विधायक राज सिन्हा नें केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे से धनबाद में निरंतर बिजली सहित कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं पर चर्चा की..और ज्ञापन सौंपा..

मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश की जीडीपी में कोल इंडिया की 10 प्रतिशत की सहभागिता है. कोल इंडिया दिन प्रतिदिन विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य है कि कोल इंडिया के कोयला से पूरा देश रोशन है, लेकिन झारखंड में बिजली की समस्या यथावत बनी हुई है. प्रदेश की सरकार बिजली खरीद ही नहीं पाती, जिस पावर सेक्टर से बिजली खरीदना है, उसे झारखंड सरकार पेमेंट ही नहीं कर पाती है.

ऐसे में बिजली का आना-जाना, बिजली कटना जैसी समस्याएं लगी रहती हैं. कोल इंडिया के पास इस प्रदेश के विकास के लिए भी फंडिंग है. बस प्रदेश की सरकार को मॉनिटरिंग करने की जरूरत है. कोयला भवन में कार्यक्रम संपन्न होने के बाद केंद्रीय कोयला राज्यमंत्री राजगंज के लिए रवाना हो गए. जहां बीसीसीएल के सीएसआर योजना से स्थापित मिनी साइंस लैब का उद्घाटन करेंगे…

भारत सरकार के केन्द्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चन्द्र दुबे के साथ आज राजकीयकृत ब्रह्मचारी उच्च विद्यालय राजगंज,धनबाद में पहली बार केन्द्रीय कोयला राज्यमंत्री के द्वारा लघु विज्ञान केन्द्र का उद्‌घाटन किया गया ।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट