झरिया(DHANBAD) सरायढेला थाना क्षेत्र कार्मिक नगर निवासी बीसीसीएल कर्मी ओमप्रकाश प्रसाद से गुरुवार की दुपहर अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने डेढ़ लाख रुपए छीन कर फरार हो गए। सरेआम हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। भुक्तभोगी बीसीसीएल कर्मी ने पूरे मामले की लिखित शिकायत झरिया थाना में दर्ज कराई है।
अपनी शिकायत में बीसीसीएल कर्मी ओमप्रकाश प्रसाद ने बताया की अपनी पुत्री के विवाह की खरीदारी को लेकर बैंक ऑफ इंडिया भागा से दुपहर लगभग 12:30 बजे डेढ़ लाख रुपए निकाला। अपने बैग में डालकर जैसे ही भागा स्थित लोदना क्षेत्रीय कार्यालय के समीप पहुंचा वैसे ही पीछे से बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उनके हाथ में पैसे से भरा बैग पर झपट्टा मारकर छीन लिया। में जबतक कुछ समझ पाता तबतक बाइक सवार झरिया की तरफ तेजी से फरार हो गए। बैग में डेढ़ लाख नगदी , बैंक पासबुक, एटीएम समेत कई जरूरी कागजात भी थे।
वही भुक्तभोगी ओम प्रकाश ने पूरी घटना क्रम की जानकारी झरिया थाना मे लिखित शिकायत में किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द बुंदेला की रिपोर्ट…

Leave a Reply