धनबाद(DHANBAD) निरसा।कहते हैं कि मन मे अगर कुछ करने की जज्बा होतो कुछ भी असम्भव नहीं हैं सिर्फ लग्न होनी चाहिए सफलता खुद पर खुद कदम चुमती हैं, चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या आठ नेहरू रोड़ निवासी मनमोहन सिंह की दो जुड़वा बेटियों ने किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में सिल्लीगुड़ी में परचम लहराई है एक बेटी ने गोल्ड तो दुशरी बेटी ने कांस्य पदक के साथ-साथ स्वर्ण पदक हासिल की हैं और यह और यह पूरे राज्य के लिए गौरव की बात हैं।जब दोनों बेटियों ने पदक लेकर अपने घर आई तो पटाखा छोड़ एवं मिठाइयों खिलाकर घरवालों एवं आप-पास के लोगो ने स्वागत किया।
बात चीत के दौराण प्रतिभागी मनदीप एवं राजदीप का सपना हैं कि ओलॉम्पिक के खेलू और देश के लिए गोल्ड मैडल लाऊ, पिता मनमोहन सिंह भावुक होते हुए कहे कि हमारी दोनों बच्चियां के साथ-साथ देश की बच्चियां भी तरक्की करें यही कामना करता हूँ,माता सरबजीत कौर का कहना है कि हम जो नही कर पाई हूँ ओ हमारी बच्चियां कर कर दिखाई हैं मुझे दोनों बच्चियों पर गर्व हैं इस माहौल में खुशी का इजहार करते हुए दादा जी इंद्रपाल सिंह ने कहा कि मुझे दोनों पोतियों पर गर्व हैं स्वर्ण पदक जीत कर क्षेत्र का नाम रौशन की हैं इस खशी को साझा करते हुऐ पड़ोसी काजल चक्रवर्ती ने कहा कि दोनों बच्चियों ने सिल्लीगुड़ी में उम्दा प्रदर्शन कर क्षेत्र को गौरवान्वित की हैं झारखण्ड सरकार से मांग करूंगा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दोनों बच्चियों को उचित सम्मान मिले।
बताते चले कि मनदीप और राजदीप इस मुकाम को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत पिछले चार वर्षों से करते आ रही हैं इस दौराण दोनों बहनों ने देश के विभिन्न राज्यो में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखा चुकी हैं दोनों बच्चियों ने धनबाद,राँची, दार्जलिंग,कोलकता,महारष्ट्र,पुणे,बिहार एवं दिल्ली में इंटरनेशनल खेल में अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं और दर्जनो मैडल अपनी नाम कर चुकी हैं आगे लक्ष्य भी बड़ा है और हौसला भी बुलंद है।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट….

Leave a Reply