बिहार के दो मासूम बच्चो की बंगाल में नदी में स्नान करने के बाद डूबने से हुई मौत,होली खेलने के बाद दोस्तों के साथ नदी में स्नान करने के दौरान हुआ..

बाँकुड़ा(BANKURA) : पश्चिम बंगाल के बाँकुड़ा ज़िले के बड़जोड़ा इलाक़े में आज होली खेलने के बाद नदी में स्नान करने के दौरान हुए हादसे में दो मासूम भइयो की मौत हो गई। मृतक बच्चो की पहचान 15 वर्षीय सोनू कुमार और उसके 14 वर्षीय छोटे भाई सनी कुमार के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि इन दोनों के पिता प्रमोद चौरसिया काम के सिलसिले में बाँकुड़ा में रहते है। बताया जाता है कि आज होली खेलने के बाद नौ दोस्त नदी में स्नान कर रहे थे। उसी दौरान ये दोनों भाई नदी में डूब गए। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से दोनों के शव को बरामद कर लिया है। घटना को लेकर इलाक़े में मातम का माहौल है।

NEWS ANP के लिए पश्चिम बंगाल से अमरदेव की रिपोर्ट….