BCCL ब्लॉक टु एरिया के बेनीडीह कोलडम्प में कोयले के उठाव को लेकर दो गुट आमने सामने हुए…


धनबाद बाघमारा BCCL ब्लॉक टु एरिया के बेनीडीह कोलडम्प में कोयले के उठाव को लेकर दो गुट आमने सामने हुए। इस वजह से कोलडम्प में कोयले का लदाई कार्य ठप है।

कोयला लदाई कार्य मे लगे अंसगठित मज़दूरों के चेहरे पर मायूसी देखी जा रही हैं।कार्य के अभाव बेकार बैठकर घर जाने को मजबूर हैं।बताते चलें कि अजय ट्रेडिंग कोल कंपनी द्वारा बेनीडीह कोल डंप से कोयले के उठाव के लिए अधिकृत ब्यक्ति को बदलने के वजह से विवाद उत्पन हो गया है।इसको लेकर दो पक्ष अपनी अपनी दावे करते हुए उठाव कार्य को बंद कर दिए हैं।

जिसके कारण मज़दूरों के समक्ष रोजी रोटी की समस्या उत्पन हो गयी है।यह विवाद बाघमारा थाना और बी सी सी एल के ब्लॉक टु प्रबंधन के समक्ष पहुँचा है लेकिन अब तक कोई सार्थक पहल नही हुई है।

NEWS ANP के लिए बाघमारा से धर्मेन्द्र की रिपोर्ट…