90 लाख रुपए के अवैध लॉटरी के साथ दो गिरफ्तार, ऑटो जब्त

आसनसोल (ASANSOL)पश्चिम बंगाल आसनसोल साऊथ थाना व जाहंगीरी मोहल्ला पुलिस फाड़ी ने गुप्त सुचना के आधार पर संयुक्त रूप से काली पहाड़ी मोड़ स्थित नाका चेकिंग के दौरान एक ऑटो को पकड़ा जिस ऑटो मे करीब 9 बोरा झारखंड का अवैध लॉटरी बरामद किया गया, पुलिस की अगर माने तो लॉटरी की संख्या कुल 9 लाख है, जिसकी अनुमानित क़ीमत करीब 90 लाख रुपए है,

पुलिस ने बताया की यह लॉटरी झारखंड से ट्रेन के माध्यम से आसनसोल लाया गया है, वह इस लिये की उनको सुचना मिली थी की आसनसोल रेलवे स्टेशन से अवैध लॉटरी का एक बड़ा खेप पाण्डेश्वर ले जाया जा रहा है, जिस सुचना के आधार पर पुलिस काली पहाड़ी मोड़ पर नाका चेकिंग लगा दी इसके अलावा आसनसोल रेलवे स्टेशन पर भी गुप्त तरीके से अपनी नजरें बनाई हुई थी, पर अवैध लॉटरी के कारोबार करने वाले शातिरों ने आसनसोल रेलवे स्टेशन पर पुलिस को चकमा देकर एक ऑटो पर झारखंड से आई अवैध लौट्रियों से भरी बोरियों को लोड कर दिया और पाण्डेश्वर की ओर रवाना हो गए, पर उनको यह नही मालूम था की पुलिस ने उनको धर दबोचने के लिये चप्पे -चप्पे पर पहले से ही अपनी जाल बिछा चुकी है, जैसे ही अवैध लॉटरीयों से लदी ऑटो लेकर लॉटरी कारोबारी काली पहाड़ी मोड़ पहुँचे पुलिस ने उनको धर दबोचा और ऑटो की तलाशी शुरू कर दी, जिस तलासी मे पुलिस को एक बड़ी क़ामयाबी हाँथ लगी, पुलिस की अगर माने तो कुलटी मे भी अवैध लॉटरीयों को लेकर चल रही कार्रवाई मे भारी पैमाने पर कुलटी पुलिस ने अवैध लॉटरी बरामद किया है, जिससे पुलिस यह अनुमान लगा रही है की झारखंड मे अवैध लॉटरी के ऊपर झारखंड पुलिस द्वारा लगाई गई लगाम के बाद लॉटरी अवैध लॉटरी तस्करों ने आसनसोल को अपना सुरक्षित स्थान बना लिया है, जहाँ से वह झारखंड की अवैध लॉटरीयों को पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों मे खपाने का काम कर रहे हैं,

पुलिस की अगर माने तो झारखंड की इस अवैध लॉटरी के धंधे मे कुछ सफ़ेदपोश लोग भी जुड़े हैं, जिनकी मदद और छत्रछाया मे रहकर तस्कर झारखंड की इन अवैध लॉटरियों को जमकर खपा रहे हैं, वहीं चंद पैसों की लालच मे आकर लॉटरी विक्रेता भी पश्चिम बंगाल की भोलीभाली जनता को ना चाहकर भी अपने पापी पेट के लिये बेवकूफ बनाकर उनको करोड़पति बनाने का सपना दिखाकर ठगने का काम कर रहे हैं, जिनको पुलिस तलाश रही है, पुलिस की अगर माने तो बंगाल के किसी भी कोने मे झारखंड की अवैध लॉटरी बेचता हुआ कोई भी पकड़ा गया तो उसको गिरफ्तार कर पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी..

NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट