दो हत्याकांड में दो गिरफ्तार, चार साइबर अपराधी पकड़ाये जामताड़ा…

जामताड़ा(JAMTARA) जामताड़ा एक तरफ जामताड़ा पुलिस ने दो हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में सफलता पायी है, वहीं चार साइबर अपराधियों को भी धर दबोचा है। एसपी अनिमेष नैथानी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि 09 जून 2024 की रात मिहिजाम के शास्त्रीनगर में सोए हुए मजदूर नंदलाल यादव की किसी ने हत्या कर दी। हत्यारे ने उसे तीन गोली मारी थी। इस मामले में अभियुक्त दिलीप शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसके निशानदेही पर हथियार बरामद हुआ है। उसने अपना अपराध भी स्वीकार किया है।

इसके खिलाफ मिहिजाम थाना में 10 जून को कांड संख्या 38/2024, भादवि की धारा 302/120 (बी०) एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। मृतक के परिजन एवं गवाहों के अनुसार करीब 04 दिन पहले दिलीप शर्मा एवं मृतक नंदलाल यादव के बीच उसके खटाल के पास दिलीप शर्मा के द्वारा दारू पीने एवं लडकी लाने के कारण झगड़ा एवं गाली गलौज हुआ था। जहां दिलीप शर्मा ने नंदलाल यादव को जान से मारने की धमकी दी थी।

अभियुक्त दिलीप शर्मा का अपराधिक इतिहास रहा है‌ । उसके खिलाफ पूर्व से ही मिहिजाम थाना कांड सं- 56/2019, दिनांक 28.06.2019, धारा – 384/386/387/341/323/504/506/34 भा०द०वि० दर्ज है। इस मामले में पुलिस को घटनास्थल से गोली का दो खोखा दिलीप के निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किया गया हथियार बरामद हुआ है।

पुलिस के दबाव में एक अन्य नृशंस हत्या मामले का मुख्य आरोपी गुलाब दास ने आत्मसमर्पण किया है। इसके खिलाफ मिहिजाम थाना कांड संख्या-24/24 दिनांक 05.04.2024 धारा-341/302/34 भा०द०वि० दर्ज है। जिससे पकड़ने के लिए एसपी ने S.I.T गठित किया था। इस मामले में 03 अभियुक्तों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। इसके खिलाफ हत्या का एक अन्य मामला चितरंजन थाना कांड संख्या-04/21 दिनांक 17.01.2021 धारा 302/120 (बी) एवं 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

वहीं दूसरी ओर जामताड़ा साइबर सेल ने करमाटांड़ के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी कर चार साइबर अपराधियों को पकड़ा है। इनके पास से 18 कीमती सेल फोन और 15 अवैध सीम कार्ड बरामद हुआ है। रतनोडीह से दीपु कुमार मंडल, कुरूवा से बिक्की कुमार मंडल, सियांटांड़ से जगेश मंडल, और बिक्की कुमार मंडल को पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा है। इसके खिलाफ साइबर थाना कांड संख्या 37/24 दिनांक 14.06.2024 धारा 414/419/420/467/468/471/120 (B) भा०द०वि० एवं 66 (B) (C) (D) आई०टी० एक्ट के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है।

NEWS ANP के लिए जामताड़ा से R.P.सिंह की रिपोर्ट..