इसीएल के बंद खदानों को पीओबी प्लांट से भराई करने से तृणमूल नेता ने रोका…

आसनसोल( ASANSOL) पश्चिम बंगाल आसनसोल जामुड़िया थाना अंतर्गत इसीएल के कानूस्तोड़िया कोलियरी के बेलबाद इलाके में इसीएल के बंद पड़े भूमिगत खदानों की भराई के लिए कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड व तोशानी प्राइवेट लिमिटेड संयुक्त रूप से मिलकर इसीएल के ओपेन कास्ट खदानों से निकले पत्थर प्रोसेसिंग ओवर वार्डन, ( POB ) को क्रेशर मशीन के द्वारा पिस्कर व उसे वास कर बालू का रूप दिया जा रहा है। जिसके बाद उसे इसीएल के बंद पड़े भूमिगत कोयले के खदानों मे भराई का कार्य किया जा रहा है। यह सोचकर की आने वाले समय मे अगर इसीएल को बालू उपलब्ध ना हो तब इसीएल अपनी पीओबी का इस्तेमाल अपने बंद पड़े भूमिगत कोयले के खदानों को भरने के लिये कर सके। कहें तो इसीएल ने भविष्य मे होने वाली बालू की किल्ल्त के समय एक अल्टरनेट उपाए पहले से ही निकाल लिया है।

अल्टरनेट उपाए को इसीएल बाखूबी अजमा भी रही है और उस उपाए से इसीएल को काफी फायदा भी हो रहा है। इसीएल के विभिन्न बंद पड़े भूमिगत कोयले खदानों की भराई के लिये चलाई जा रही इसी अल्टरनेट उपाए के बीच इसीएल के सामने एक बडी समस्या सामने आ गई है। जामुड़िया थाना अंतर्गत बेलबाद इलाके की जहाँ इसीएल के बंद पड़े भूमिगत खदानों की भराई के लिए जमा किया गया। वहां पीओबी को इलाके के तृणमूल नेता उदीप सिंह ने अपने समर्थकों के साथ जाकर जमा करने से मना कर दिया। पीओबी लोडेड ट्रकों का घेराव कर दिया। मौके पर जामुड़िया थाना की पुलिस पहुंची। समर्थकों के साथ प्रदर्शन कर रहे तृणमूल नेता उदीप सिंह को समझाने लगी। इसी बीच उदीप सिंह का यह आरोप था कि इसीएल केमिकल युक्त डस्ट बेलबाद इलाके मे डंपिंग कर रही है। डस्ट से इलाके के लोगों को काफी नुकसान हो रहा है।

वहीं इसीएल के काजड़ा कोलियरी के जीएम एसके चौधरी का कहना है कि पीओबी ओपेन कास्ट कोलियरी से निकला हुआ है, जो पत्थर को क्रशर मशीन में पिस्वाकार उसके डस्ट को वाशिंग करवाकर पीओबो को बालू का रूप दिया जाता है। यह पीओबी किसी तरह की हानिकारक नही है। वह तो लोगों की सुरक्षा के लिए ही काम कर रहे हैं। बंद पड़े भूमिगत कोयले की खदानों की भराई नही करेंगे तो आनेवाले समय में भू धंसान का खतरा बना रहेगा। कंपनी के एक कर्मचारी अशीम मुख़र्जी का आरोप है कि तृणमूल के एक नेता उदीप सिंह उनके ट्रक चालकों के साथ मारपीट कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उदीप सिंह प्रति ट्रक पाँच हजार रुपए की मांग के साथ-साथ इसीएल के बंद कोयले खदानों की भराई के लिए बालू का इस्तेमाल करने की बात कर रहे हैं। वहीं जामुड़िया थाना ने तृणमूल नेता उदीप सिंह और इसीएल के अधिकारीयों को सोमवार को जामुड़िया थाने मे बुलाया है। थाना में दोनों पक्ष की बातों को सुना जाएगा और मामले का हल निकाला जाएगा।

NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट ..