
धनबाद (DHANBAD)SSP के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक यातायात अरविंद सिंह द्वारा आज एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी टाइगर जवान शामिल हुए ..बैठक के दौरान डीएसपी ने सभी टाइगर जवानों के कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए l डीएसपी ने सभी जवानों को मुस्तैदी के साथ निरंतर गश्त करने, थाना से समन्वय स्थापित कर फरार अपराधियों की गिरफ़्तारी सुनिश्चित करने, अवैध शराब के कारोबार की रोकथाम, गांजा व अन्य मादक पदार्थों की खरीद बिक्री पर रोक लगाने, गैसिंग व जुआ अड्डा पर छापेमारी करने का निर्देश दिया lइसके अतिरिक्त गश्त के दौरान स्कूल कॉलेज के बाहर घूम रहे मनचलों एवं रात्रि में अनावश्यक भ्रमण करने वालों को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई करने के साथ साथ टाइगर फोर्स के सभी बाइक में जीपीएस लगाने एवं ड्यूटी के दौरान सभी टाइगर जवानों को अपनी गतिविधि व जरुरी सूचना संकलन कर रजिस्टर में दर्ज करने को कहा गया l
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट
Leave a Reply