कतरास। कतरास के जोगता में सेंद्रा जोरिया के अस्तित्व को बचाने के लिए युवा नेता मुकेश गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने जोरिया के बीच में धरना पर बैठ गए
मुदीडीह परियोजना और आउटसोर्सिंग कंपनी के द्वारा जानबूझ कर सेंद्रा जोरिया का अस्तित्व मिटाने का प्रयास से स्थानीय जनजीवन पानी के लिए त्राहिमाम कर रही है।
मुकेश गुप्ता कहा कि बी सी सी एल प्रबंधन आउटसोर्सिंग कंपनी हिल टॉप और बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के मिली भगत से जोरिया के अस्तित्व को मिटाया जा रहा है। स्थानीय लोग दैनिक कार्य स्नान करने, कपड़ा बर्तन धोने में जोरिया पर निर्भर थे। धीरे धीरे जोरिया के अस्तित्व को खत्म किया जाने लगा और इसमें प्रबंधन के साथ बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो का भी हाथ है।
मुकेश गुप्ता ने आरोप लगाया की पंद्रह साल से सत्ता में काबिज विधायक ढुल्लू महतो भ्रष्ट हैं। जन विरोधी है। आज कतरास में डी सी रेल का श्रेय ले रहे हैं। ढुल्लू महतो बताएं कि पिछले छह साल में जनता के लिए कितना आंदोलन किया। आज विधायक दूसरे का सर्टिफिकेट बांट रहे जिसपर खुद दर्जनों केस दर्ज है।
मुकेश गुप्ता ने मांग करते हुए कहा कि सेंद्रा जोरिया के अस्तित्व को बचाने के लिए जो भी करना हो करेंगे।
बींदवा देवी ने कहा कि हमलोग जाग रहे हैं। विधायक के मिलीभगत से जोरिया को हटाया जा रहा है। ऐसा बर्दास्त नही करेंगे। इस जोरिया से हम लोगों का भावनात्मक लगाव है। छठ महापर्व के साथ मरनी का कार्यक्रम भी इसी जोरिया से होता है। आज स्थिति ऐसी हो गई है कि हम लोग जोरिया के बीच में बैठे हुए हैं।
मौके पर गंगा सागर दास, सुशीला देवी, समरी देवी, रामूराम, संजय प्रसाद, लालमोहन बाउरी,गुलाची देवी, सीता देवी,ललिता देवी आदि मौजूद थी।
NEWS ANP के लिए कतरास से जितेन्द्र कुमार रिपोर्ट..

Leave a Reply