बाघमारा(BAGHMARA): जनसहयोग समिति की बैठक की अध्यक्षता बाघमारा थाना प्रभारी सुजीत कुमार सिंह ने की।बैठक में थाना प्रभारी सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि रामनवमी शांति व भाईचारे का पर्व है।
त्योहार के रंग में भंग डालने वाले के खिलाफ कठोर करवाई होगी।
सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि जिला प्रशासन के आदेशानुसार त्योहार के दौरान डीजे पर पूरी तरह से पावंदी रहेगी।
उन्होंने कहा कि नियमों की अनदेखी कर कोई भी डीजे बजायेगा तो पुलिस को सूचित करें।
बैठक में प्रमुख गीता देवी,20सूत्री अध्यक्ष लगन देव यादव, मुखिया आनंद महतो, जीतन भुईया, इंदल यादव, विजय शर्मा, बैजनाथ यादव, तनवीर आलम,पप्पू सिंह, क्रिस कांत पांडेय, राजेन्द्र प्रसाद, दिवाकर महथा, मंजीत सिंह, केसव पासवान, रतन नोनियाँ, विकास पांडेय, सुरेश चौहान, सुनील चौहान समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।
NEWS ANP के लिए बाघमारा से धर्मेन्द्र सिंह की रिपोर्ट..

Leave a Reply