धनबाद (DHANBAD )धनबाद जिले में बालू का अवैध कारोबार जोर शोर से चल रहा है। बालू और कोयले के अवैध कारोबार पर रोक के लिए जिले में खनन टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इसका भी बालू माफियाओं को डर नही है। शनिवार की देर रात पूर्वी टुंडी और निरसा थाना क्षेत्र के नदी से बालू लोड कर जीटी रोड की तरफ आ रहे तीन हाइवा को खनन विभाग और विशेष पुलिस टीम ने गोविंदपुर में धर दबोचा। हाइवा के आगे स्कॉट कर रही दो कार को भी जब्त किया गया । इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मामले को लेकर डीएसपी मुख्यालय वन शंकर कामती ने गोविंदपुर थाना में प्रेस वार्ता कर बताया की गोविंदपुर के बरवा – दलदली रोड हेरिटेज स्कूल के पास बालू लोड तीन हाइवा संख्या JH10AJ 3668, JH09T-9186, JH10AK 847 को पकड़ा गया। साथ ही स्कॉट कर रही दो कार स्वीफ्ट – JH10CS 6173, ब्रेजा – JH10CF-2208 भी पकड़ा गया। हाइवा का कार से स्कॉट कर रहे कमरूजमा सहित दो हाइवा चालक अब्दुल अंसारी और समीम अंसारी को गिरफ्तार किया गया।
डीएसपी शंकर कामती ने बताया की बालू का अवैध कारोबार नही चलने दिया जाएगा। प्रशासन की टीम लगातार छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। अब कारोबार और वाहन को स्कॉट करने वालों की पहचान कर भी गिरफ्तार किया जाएगा।
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट...

Leave a Reply