केंद्र सरकार के खिलाफ ड्राइवरों का तीन दिवसीय अनिश्चितकालीन बंदी, सुनसान पड़ा झरिया विधानसभा का मार्ग

झरिया(JHARIYA): केंद्र सरकार द्वारा ड्राइवरों के लिए बनाए गए नए काला कानून के खिलाफ सड़क पर उतरे दर्जनों ड्राइवर,आज से ड्राइवरों का तीन दिवसीय अनिश्चितकालीन बंदी का एलान,

झरिया के जामडोबा टाटा वसरी जूता गेट के समीप दर्जनों ड्राइवरों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर किया नारेबाजी,केंद्र सरकार जब तक ड्राइवरों के लिए बनाया गया नए कानून वापस नहीं लेती है तो तब तक यह अनिश्चितकालीन बंदी चलती रहेगी,

ड्राइवरों की इस अनिश्चितकालीन बंदी से झरिया विधान सभा का मुख्य मार्ग पड़ा सुनसान,केंद्र सरकार ने ड्राइवरों के लिए कानून बनाए हैं की यदि किसी ड्राइवर से अनजाने में कोई दुर्घटना हो जाए और ड्राइवर मौके से भाग जाए तो ड्राइवर को 10 साल की सजा के साथ-साथ 7 लाख रुपए जुर्माना भी भरना होगा,

और दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले ड्राइवर की सजा और जुर्माना काम किया जाएगा, अब इस कठोर कानून के विरोध में ड्राइवरों काश आक्रोश देखा जा रहा है,,


ड्राइवरों ने बताया कि जब कोई व्यक्ति या ड्राइवर किसी गाड़ी को लेकर सड़क पर चलता है तो वह चींटी तक नही मारना चाहता, परंतु कई बार अनजाने में दुर्घटना हो जाती है और किसी व्यक्ति की जान चली जाती है, पछतावा तो उस ड्राइवर को भी होता है जिसके हाथ से दुर्घटना होती है,,,

झरिया से NEWS ANP के लिए भोला बाउरी की रिपोर्ट


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *