बैंक ऑफ़ बड़ौदा हमेशा सामाजिक कार्य के प्रयासरत और कार्यरत – थॉमस सोरेन..


पाकुड़(PAKUD): जिला मुख्यालय स्थित भारत सेवाश्रम आवासीय विद्यापीठ के बच्चो को बैंक ऑफ़ बड़ौदा संग्रामपुर शाखा द्वारा स्पोर्ट्स किट वितरण किया गया . इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सहायक समाहर्ता डॉ कृष्णकांत कनवाड़िया का स्वागत पाकुड़ शाखा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक थॉमस सोरेन एवं संग्रामपुर शाखा के संयुक्त शाखा प्रबंधक श्रीमती ईशा यादव ने पुष्पगुच्छ दे कर किये

जबकि वरिष्ठ अधिवक्ता निरंजन घोष ने मुख्य अतिथि को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किये . थॉमस सोरेन ने अपने सम्बोधन में बैंक ऑफ़ बड़ौदा के गौरवशाली इतिहास और उनके इंटरनेशनल शाखा पर प्रकाश डाला वही बैंक ऑफ़ बड़ौदा से प्रसनजीत मंडल ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा के विभिन्न वित्तीय उत्पाद , डिजिटल उत्पाद , ऋण स्कीम अदि के साथ बैंक द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत देश भर किये जा रहे कार्य पर प्रकाश डाला . विद्यापीठ के प्रधान आचार्य सुबीर साहा ने आवासीय विद्यापीठ के बारे में जानकारी साझा किया और साथ ही बैंक ऑफ़ बरोदा धन्यवाद दिया .

निरंजन घोष ने भारत सेवाश्रम के स्थापना से और पाकुड़ शाखा की स्थापना पर प्रकाश डाले . डॉ कनवाड़िया ने अपने सम्बोधन में सभी बच्चो से बात किये और बच्चो को जीवन में पढाई का महत्व समझाए . उन्होंने बच्चो को सरकारी योजनाओं के बारे में बताया और कहा की सरकार सभी बच्चो को प्राइमरी से उच्चतर पढाई के लिए पूरा मदद करती है .

उन्होंने बच्चो से पढाई के साथ साथ खेल में अपने रूचि अनुसार भाग लेने को कहा और खेल से भी जुड़े विभिन्न करियर ऑप्शन पर जानकारी दिए .


इसके पश्चात थॉमस जी ने मुख्य अतिथि के कर कमलो से भारत सेवाश्रम आवासीय विद्यापीठ के प्रवंधक और शिक्षकों के उपस्थिती में बच्चो को स्पोर्ट्स किट प्रदान किये .
मौके पर इंद्रजीत घोष , प्रबीर भट्टाचार्य, सुलोगनो , धीमान , मानब घोष ,माणिक देव , गोपी सरकार मौजूद रहे।

NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..