शिक्षा के मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना,विद्यालय में लगे सीसीटीवी के साथ कई समान लेकर हुए फरार…

धनबाद(DHANBAD) निरसा। कालूबथान ओपी अंतर्गत खोखरा पहाड़ी स्थित जागृति उच्च विद्यालय में बीते रात चोरों ने धाबा बोला। स्कूल में लगे सीसीटीवी को चुरा ले गए। साथ ही स्कूल के प्रधानाध्यापक के नाम अपशब्द के साथ धमकी भरा इस्तेहार चिपका दिया है। जिससे स्कूल के शिक्षकों में भय का माहौल बना हुआ है। सूचना पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि और कालूबथान पुलिस मौके पर पहुची। पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

स्कूल के प्रधानाध्यापक चिन्मय बनर्जी का कहना है कि रात में दीवार फांग कर कुछ असमाजिक तत्व के लोग स्कूल में प्रवेश कर गए स्कूल में लगे दो सीसीटीवी कैमरा व बिजली के केबल साथ पानी पीने पाइप व नल तोड़ कर चुरा ले गए। लगभग 19 हजार का नुकसान है। श्री बनर्जी ने कहा कि चोरों द्वारा अपशब्द भाषा के साथ मेरे नाम अंग्रेजी में धमकी भरा इस्तेहार चिपक गया है । जिससे पूरे स्कूल परिसर के सभी शिक्षकों में भय का माहौल है। घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में भी नाराजगी देखी गई ।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट..