तेज गर्जन और ठंडी हवाओं के साथ जिले मे हुई बारिश, पारा 5 डिग्री तक गिरा…

धनबाद(DHANBAD) कई दिनों से धनबाद सहित पुरे जिले गर्मी और लू के बाद गुरूवार को हो रही बारिश से राहत की सांस ली। सुबह जंहा अन्य दिनों मे धूप की तपिश झेलनी पडती है, वही आज सुबह बादल की छाव से लोगो को राहत मिली।

लगभग 12 बजे दोपहर से हल्की ठंडी हवाओ ने तापमान मे 7डिग्री तक की गिरावट कर दि जिसके बाद दोपहर के दो बजे से धने काले बादल के साथ गर्ज शुरू हुई।साथ ही ठंडी- ठंडी  हवाओ से सावन माह की याद आ गई। वही गर्जन के साथ मूसलाधार बारिश से सडकें भर उठी। जहां अप्रेल माह मे पारा 45° तक था वही गुरूवार को 23°पर पहुच गया। वही रांची मे 19° डिग्री दर्ज की गई ।

वही आपको बता दें की पिछले 24 घटें से ही राज्य में मौसम ने करवट ली है। जहां कुछ जिले मे हल्की तो कुछ जिलों मे मूसलाधार बारिश हो रही है। जिससे पारा 10 डिग्री तक निचे चला गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 11-12 तक मौसम रहेगा सुहाना…

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी पुर्वी भाग मे बने साइक्लोन सर्कुलेशन और असम के दक्षिणी भाग मे निम्न दबाव वली टफलाइन बनी। यह यूपी,झारखंड, बंगाल के गंगा क्षेत्र लेकर असम तक गुजरेगी, इसी के कारण मौसम मे बदलाव देखने को मिल रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान की माने तो नौ एवं 10 मई को राजधानी समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की प्रबल संभावनाएं हैं।

क्या है अन्य जिलों का हाल..

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ आंधी और हल्की वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा 52 मिमी साहिबगंज के राजमहल में में हुई।

सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री रामगढ़ का रिकाॅर्ड किया गया। वहीं राजधानी रांची में अधिकतम 33.8 डिग्री और न्यूनतम 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

NEWS ANP के लिए धनबाद से नितेश के साथ अंजलि चक्रवर्ती की रिपोर्ट..