दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल आसनसोल लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार घोषित होने के बाद अपने संसदीय क्षेत्र दुर्गापुर पहुँचे सुरेंद्र सिंह अहलुवालिया, जिनका अंडाल एयरपोर्ट पर भाजपा के पश्चिम बर्धमान जिलाध्यक्ष बप्पा चटर्जी, भाजपा के राज्य स्तरीय नेता कृष्णनेदू मुख़र्जी, भाजपा विधायक डॉक्टर अजय पोद्दार सहित भाजपा के कई नेताओं और कर्मियों ने उनका जमकर स्वागत किया, एयरपोर्ट के बाहर निकलते ही सुरेंद्र सिंह अहलुवालिया मिडिया को देखकर रुक गए
दुर्गापुर मे एमपीएलएडीएस फंड को लेकर उनके खिलाफ चिपकाए गए पोस्टरों का जवाब देते हुए उन्होने कहा की वह बंगाल के एक पहले सांसद होंगे जिन्होने अपने संसदीय क्षेत्र मे सबसे ज्यादा एमपीएलएडीएस फंड को विकाश कार्यों मे खर्च किया है, जिसका जवाब वह 24 घंटे के अंदर एक संवाददाता सम्मलेन कर के देंगे, इसके अलावा उन्होने यह भी कहा की जब वह दार्जलिंग से दुर्गापुर चुनाव लड़ने के लिए आए थे तब भी कुछ इस कदर का ही पोस्टर लगा था जिसका जवाब जनता ने दे दिया, इस बार भी पोस्टर लगा है जिसका जवाब जनता जनार्दन देगी,
उन्होने यह भी कहा की इस बार चुनाव दो प्रसनालिटी का नही बल्कि दो विचारधाराओं के बिच होगा, एक तरफ भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय विचार धारा, सबका साथ सबका विकाश सबका विश्वाश और दूसरी तरफ तृणमूल की त्रुस्टिकरण की राजनीती जिसमे संतरास, लूट, महिलाओं का अपमान अस्मिता नस्ट करना उनका विभिन्न देशों मे तस्करी करने वालों की विचारधारा होगी, अब सवाल है इन दोनों विचारधाराओं मे राष्ट्रीय की अस्मिता की रक्षा कौन करेगा, जनता किस विचारधाराओं के प्रतिनिधि को निर्वाचित करेगी,
यह जनता जनार्दन के ऊपर डिपेंड करता है, जनता जनार्दन ही जीत हार का फैसला करेगी ना की कोई दल या फिर कोई प्रतिनिधि, उन्होंने यह भी कहा की वह पहले भी कई जगहों से सांसद रह चुके हैं, इस बार उनको उनके जन्म भूमि पर चुनाव लड़ने का मौका मिल रहा है, यह मौका उनके लिए बहोत ही ख़ास है वह इस लिए की उनकी बचपन इसी भूमि पर बीती है, वह इसी भूमि पर जवान हुए, उन्होंने इस भूमि से ही अपनी राजनीती की शुरुआत की, अब ऐसे मे यहाँ की जनता जनार्दन उनपर अपना कितना विश्वाश जताती है, यह उनके हाँथो मे है, क्योंकि उनके विश्वाश और समर्थन मिलने के बाद ही उनको अपने जन्मभूमि की सेवा करने का मौका मिलेगा, यहाँ के अधूरे कार्यों को पूरा करने से लेकर स्वास्थ्य, सिक्षा, रोजगार सहित कई अन्य क्षेत्रों मे भी उनको विकाश करने का मौका मिलेगा,
हम बताते चलें की सुरेंद्र सिंह अहलुवालिया का जन्म आसनसोल जेके नगर मे हुआ था, उनके पिता जेके नगर स्थित एशिया के सबसे बड़े एलमुनियम कंपनी बालको मे एक अधिकारी के पद पर कार्यरत थे, हालांकि बालको कंपनी अभी फिलहाल बंद हो चुकी है और कंपनी के साथ -साथ उसके क्वाटरों मे घने – घने जंगल फैल गए हैं, कुछ क्वाटर ऐसे भी हैं जो समय पर मरमति कार्य के अभाव मे पूरी तरह जर्ज़र हो चुके हैं, उन्ही जर्ज़र क्वाटरों मे सुरेंद्र सिंह अहलुवालीया के पिता स्वर्गीय श्री सरदार सिंह के नाम पर अलाऊटमेंट किया गया क्वाटर भी है, पिता के मौत के बाद भी सुरेंद्र सिंह अहलुवालिया ने इस क्वाटर को किसी को तोड़ने नही दिया, उन्होने उस क्वाटर मे एक केयर तेकर रखा है
जो केयरटेकर क्वाटर की देखभाल करता है, सुरेंद्र सिँह अहलुवालिया बिच -बिच मे इस कावटर मे आते हैं और अपनी पुरानी यादों को ताज़ा कर वापस चले जाते हैं, इलाके के लोगों की अगर माने तो सुरेंद्र सिंह अहलुवालिया ने अपना बचपन यहीं बिताया वह आसनसोल के सेंट जोसफ स्कुल से अपनी पढ़ाई की जिसके बाद उन्होंने बिधानचंद्र कॉलेज से अपनी आगे की पढ़ाई की वहीं उन्होंने कोलकाता यूनिवर्सिटी से वकालत का भी उन्होने डिग्री प्राप्त किया, लोगों की अगर माने तो वह अपने कॉलेज लाईफ से ही छात्र राजनीती मे उतर गए थे
और कोलकाता यूनिवर्सिटी जाकर वकालत की पढ़ाई के दौरान वह राजनीती मे और भी सक्रिय हो गए, उनकी राजनीती मे बढ़ती सक्रियता उनको बंगाल ही नही बल्कि बिहार तक खिंचकर ले गई, सुरेंद्रजीत सिंह अहलूवालिया इतिहास, कानून और सामाजिक विज्ञान के एक उत्साही पाठक थे, अहलूवालिया विशेष रूप से मानव गरीबी के उन्मूलन के लिए मानव जाति के कल्याण के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग में रुचि रखते हैं। जिसके तहत वह देश के कई सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं से भी जुड़े, वह समाजिक कार्यों मे भाग लेने के लिए भारत के विभिन्न राज्यों के अलावा विदेशों का भी भ्रमण किया जिसके बाद वह पहले कांग्रेस फिर वर्तमान मे अब भाजपा मे अपनी सेवा दे रहे हैं,
आसनसोल के लोगों की अगर माने तो सुरेंद्र सिंह अहलुवालिया के आसनसोल लोकसभा सीट से भाजपा द्वारा उमीदवार बनाए जाने के बाद उनके मन मे एक नई आश जग गई है, वह आश है जेके नगर मे स्थित एशिया के सबसे पुराने एलमुनियम फैक्ट्री बालको को दोबारा खुलने का, उनका कहना है की वह अपने सांसद प्रतिनिधि से यह मांग करेंगे की वह चुनाव जितने के बाद इस कारखाने को खुलवा दें, इस कारखाने को खुलते ही आसनसोल मे बेरोजगारी की समस्या काफी हद तक हल हो जाएगी और जेके नगर का पुराना रौनक दोबारा लौट आएगा,
इसके अलावा आसनसोल के लोगों ने भी अपने सांसद प्रतिनिधि से यह उम्मीदें लगा रखी हैं की आसनसोल मे ग्लास फैक्ट्री, ब्लु फैक्ट्री, हिंदुस्तान केबल्स, ऑक्सीजन प्लांट बंद पड़ा हुआ है, अगर भाजपा उमीदवार सुरेंद्र सिंह अहलुवालिया जितने के बाद इन बंद पड़े फैक्ट्रीयों को खुलवाने का काम करते हैं तो आसनसोल का काया पलट जाएगा, फिलहाल शुक्रवार को सुरेंद्र सिंह अहलुवालिया आसनसोल मे 9 कार्यक्रमो मे भाग लेंगे
NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट …

Leave a Reply