कुमारधुबी बाजार से एक दिन में दो बाइको की चोरी एवं एक दुकान में चोरी का प्रयास आप हो गए सावधान।

धनबाद(DHANBAD)निरसा।अगर आप अपने मोटरसाइकिल में डबल लॉक नही लगाते है तो सावधान हो जाए। एक ही दिन में दो बाइक चोरी की घटना का अंजाम। दिया गया है। निरसा अनुमंडल क्षेत्र के कुमारधुबी ओपी क्षेत्र गुरुवार का दिन काफी अशुभ साबित हुआ है। दरअसल कुमारधुबी ओपी अंतर्गत कुमारधुबी बाजार में गुरुवार को सप्ताहिक बाजार लगता है। इस दिन दूर दराज क्षेत्र के लोग बाजार करने आते है। भीड़ की कोई सीमा नही रहती है। हाट बाजार के दिन बाजार में मोबाइल चोर से लेकर मोटरसाइकिल चोर चोरी के घटना को अंजाम देने में लगे रहते है। गुरुवार दोपहर बाजार के बीच से दो मोटरसाइकिल संख्या JH10 CP/ 7936 हीरो स्प्लेंडर और JH10 CB/ 3135 हीरो स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गयी । बताया जाता है कि कुमारधुबी बाजार के हड़िया पट्टी और एक बाइक बीच सब्जी बाज़ार के समीप से चोरी हो गया। लोगो ने काफी खोजने का प्रयास किया लेकिन हासिल नही हुई। लोगो ने यह भी बताया कि बाजार में प्रत्येक हटिया को मोबाइल चोरी होती है। यह एक प्रकार का गैंग है जिसमे बाहर के युवक है जिसमे स्थानीय लोगो का भी साथ रहता है जिसके कारण घटना घट रही है। लोगो मे डर का माहौल बना है। वही गुरुवार की रात कुमारधुबी पोस्ट आफिस के समीप टेन स्पोर्ट दुकान का ताला तोड़कर चोरो ने चोरी का प्रयास किया। लेकिन स्थानीय लोगो के सजगता से चोर भाग निकले। इस प्रकार की घटना कही न कही स्थानीय पुलिस को चुनौती दे रही है।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…