बीमार माँ को अस्पताल ले जा रहा था बेटा अचानक से लगी कार मे आग बाल-बाल बचे कार मे सवार माँ बेटे..

दुर्गापुर(DURGAPUR): पश्चिम बंगाल दुर्गापुर विधाननगर इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिस घटना मे सड़क पर चलती कार मे अचानक से आग लग गई और देखते ही देखते कार धू -धू कर आग मे जलकर पूरी तरह खाक हो गई,

वहीं घटना स्थल पर पहुँची एक दमकल की गाड़ी ने कार मे लगी आग पर पूरी तरह काबू पाया,

बताया जा रहा है की दुर्गापुर विधाननगर से एक बेटा अपनी माँ को कार मे दुर्गापुर स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम मे इलाज करवाने के लिये ले जा रहा था, तभी अचानक से कोलकाता से दिल्ली जाने वाली राष्ट्रीय राज्य मार्ग 19 पर चलती कार मे आग लग गई, वहीं कार चला रहे बेटे ने थोड़ी भी देरी नही करते हुए कार से अपनी माँ को लेकर बाहर आ गया, जिससे माँ बेटे की जान बच गई,

वहीं सड़क पर आग की लपटों मे धू -धू कर जल रही कार को देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ गई, उसी बिच घटना की खबर सुन मौके पर दमकल की एक गाड़ी भी पहुँच गई और करीब एक घंटे की कड़ी मसक्क़त के बाद कार मे लगी आग पर दमकल कर्मियों ने काबू पाया,

मौके पर मौजूद लोगों की अगर माने तो बहोत ही किस्मत से कार मे सवार माँ बेटे अपनी जान बचा पाए नही तो बहोत कम ही ऐसा होता है की लोग ऐसी अवस्था मे अपनी जान बचा पाते हैं, कार चालक की अगर माने तो वह जब अपने घर से अस्पताल के लिये अपनी माँ को लेकर निकला तो कार मे ऐसी कोई समस्या उसे नजर नही आई, अचानक से सड़क पर चलते – चलते कार गर्म हो गई और कार मे चारों तरफ से आग की लपटें निकलने लगी जिसे देख वह हैरान हो गया और तुरंत कार को रोककर बाहर निकला साथ मे अपनी बीमार माँ को बाहर निकाला जिसके बाद कार मे लगी आग को देख मौके पर कई लोगों की भीड़ उमड़ गई जिन्होने उनकी बहोत मदद की

NEWS ANP के लिए प० बंगाल से अमरदेव की रिपोर्ट..