कथित मेजर के जिन्न फिर निकला बाहर..प्रिंस के गुर्गे मेजर ने एक बार फिर पुटकी के व्यवसायी को दी धमकी…

धनबाद (DHANBAD): सात समुद्र पार दुबई में बैठ कर धनबाद के कारोबारियों को धमकी देने वाला कुख्यात प्रिंस खान ने एक बार फिर बुधवार को पुटकी थाना क्षेत्र के रहने वाले होटल व्यवसाई विक्की वर्मा को गैंगेस्टर प्रिंस के कथित गुर्गे “मेजर” ने धमकी दी.

मेजर ने मैसेज भेजकर विक्की वर्मा से 50 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की है, नही देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है.

भुक्तभोगी विक्की वर्मा ने पुटकी थाना में लिखित आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है.

अब सवाल है कि एक तरफ धनबाद पुलिस गैंगेस्टर प्रिंस के लिए काम करने वाले कथित गुर्गे मेजर को चिन्हित कर हाल ही में दो अलग अलग नाम वालों भेजा था,जो मेजर बनकर फोन पर इंटरनेट कॉल कर रंगदारी की मांग करते थे..एक बार फिर उसके नाम से एक और जिन्न बाहर निकल कथित “मेजर” के नाम से व्यवसायियों को रंगदारी के लिए धमकी दी जा रही है…इधर धनबाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है..

NEWS ANP के लिए अंजली की रिपोर्ट..