पत्थर माफियाओं का राज, पुलिस का भी डर-भय नहीं रह गया…

झारखंड रांची (RANCHI): सिमडेगा में पत्थर माफियाओं ने पुलिस पर हमला कर दिया। इसमें तीन पुलिसकर्मी चोटिल हो गये। पत्थर माफियाओं का इकबाल इतना बुलंद है कि उन्हें अब पुलिस का भी डर-भय नहीं रह गया। माफिया सिमडेगा से पत्थर ओड़िसा की तरफ ले जा रहे थे। झारखंड-ओड़िसा बॉर्डर पर बनडेगा के पास माफियाओं ने पुलिस पर हमला किया। माफिया ट्रैक्टर से पत्थर ले जा रहे थे, रास्ते में पेट्रोलिंग कर रही पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो सभी भागने लगे। इसी दरम्यान पुलिस पर हमला किया गया। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में कुरडेग थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। पत्थर माफियाओं को बख्शा नहीं जायेगा। ट्रैक्टर मालिक को भी खोजा जा रहा है।


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *