बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहें हीरापुर वार्ड 25 के लोग… निगम और पीएचडी अधिकारी बने बेपरवाह..इतना कम सप्लाई में.. हुजूर कैसे बूझेगी प्यास !

धनबाद (DHANBAD): धनबाद के हीरापुर तेलीपाड़ा पाल नगर, सिमलडीह, जेसी मलिक रोड स्थित आर एन महतो लेन , खोखन तालाब के इलाके में सैकड़ो परिवार जल संकट से परेशान है.. इसको लेकर कई बार लोगों ने नगर निगम प्रबंधन से लेकर पीएचडी विभाग को गुहार लगा चुके हैं लेकिन अभी तक उनकी शिकायत दूर नहीं हो पाई है..

शनिवार को भी दर्जनों स्थानीय लोग कोर्ट मोड स्थित पीएचडी कार्यपालक अभियंता कार्यालय का घेराव करने पहुंचे लेकिन कार्यपालक अभियंता कार्यालय में नहीं मिल पाए.. अक्रोशित लोगों का नेतृत्व कर रहे झामुमो नेता देबू महतो ने बताया कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो वे लोग आगे भी पेयजल स्वच्छता विभाग के अधिकारी का घेराव करेंगे..

मुहल्ले के लोगो की शिकायत है कि हीरापुर के वार्ड संख्या 25 अंतर्गत जैसी मलिक में नियमित पानी नहीं मिल पा रहा है कुछ ही घरों में सीमित मात्रा में पानी पहुंच रहा है और ज्यादातर लोग बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं..

जबकि इस भीषण गर्मी में बिना पानी के लोग अपना दैनिक कार्य कैसे पूरा करें…इधर अधिकारी चुनाव का बहाना बनाकर अपनी ड्यूटी से बेपरवाह बने हुए है….

NEWS ANP के लिए नितेश की रिपोर्ट