आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल आसनसोल लोकसभा सीट से तृणमूल उमीदवार शत्रुघ्न सिन्हा मंगलवार को अपनी पत्नी पूनम सिन्हा और अपने दोनों बेटे लव और कुश को लेकर तृणमूल नेताओं और समर्थकों की भारी भीड़ के साथ अपना नॉमिनेशन फाईल करने आसनसोल मे स्थित पश्चिम बर्धमान जिला शासक के कार्यालय पहुँचे
जहाँ उन्होंने अपना नॉमिनेशन फाईल किया, इस दौरान उनकी पत्नी पूनम सिन्हा ने पत्रकारों को कहा की आज बहोत ही ख़ुशी और उत्साह का दिन है और बंगाल की जनता इस नॉमिनेशन से भी काफी खुश हैं,
उन्होने यह भी दावा किया की इस बार चुनाव मे शत्रुघ्न सिन्हा को पहले से भी ज्यादा मतों से जीत मिलेगी और वह जीत उनकी उनके संसदीय क्षेत्र मे किए गए कार्य के नाम पर मिलेगा, उन्होंने यह भी कहा की पहले तृणमूल उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा को यहाँ के लोग कभी बिहारी तो कभी बंगाली बाबू कहते थे पर उनके कार्यों व उक्त कार्यों मे निष्ठा को देख अब वही लोग उनको अपना पार्ट यानि की खुदका एक हिस्सा समझ रहे हैं, जो एक बड़ी उपल्बदी भी है,
NEWS ANP के लिए प०बंगाल से अमरदेव की रिपोर्ट..
Leave a Reply