रांची(RANCHI): खालसा पंथ के संस्थापक दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुनानक सत्संग सभा की प्रभातफेरी की आज 5 जनवरी,शुक्रवार को शुरुआत हुई.
गुरुद्वारा साहिब के दर्शन दिऊडी गेट से निकलकर प्रभातफेरी जोगिन्दर गाबा,सुन्दर लाल मिढा,द्वारका दास मुँजाल,चंदू गिरधर, जीतू काठपाल,ओम प्रकाश बरेजा ,सुभाष मिढा , लक्ष्मण अरोड़ा,भगत सिंह मिढा के घर के सामने से होते हुए वापस पार्किंग गेट पहुंचकर 7.30 बजे विसर्जित हो गई.
प्रभातफेरी में शामिल स्त्री सत्संग सभा की बबली दुआ,गीता कटारिया,शीतल मुंजाल,नीता मिढ़ा,इंदु पपनेजा,मंजीत कौर,रेशमा गिरधर ने ” तहीं प्रकाश हमारा भयो, पटना साहिब विखे भव लयो…….” ऐसे गुरु को बल बल जाइए………” जैसे कई शबद गायन करते हुए कॉलोनी की गलियों का भ्रमण किया.
सरदार भूपेंद्र सिंह ने निशान साहब उठाकर प्रभातफेरी की अगुवाई की. मनीष मिढ़ा ने श्रद्धालुओं के घरों के सामने अरदास की.
प्रभात फेरी में अर्जुन दास मिढा,अशोक गेरा, हरगोबिंद सिंह,मोहन काठपाल,सुरेश मिढ़ा,अनूप गिरधर, विनोद सुखीजा,जीवन मिढ़ा,महेंद्र अरोड़ा,बसंत काठपाल,राकेश गिरधर ,रमेश तेहरी,रमेश गिरधर,आशु मिढ़ा,नवीन मिढ़ा,राजेन्द्र मक्कड़,रमेश पपनेजा,इन्दर मिढ़ा,रौनक ग्रोवर,सूरज झंडई,विनीत खत्री,रिक्की मिढ़ा,हरीश तेहरी,भरत गाबा,अश्विनी सुखीजा,प्रताप तलेजा,पंकज मिढ़ा,हरीश मिढ़ा,हरविंदर सिंह,प्रकाश गिरधर,गौरव मिढ़ा,तनय काठपाल,अमन डावरा,पियूष मिढ़ा,उमेश मुंजाल,कमल मुंजाल,मनीष गिरधर,अमन सचदेवा, ज्ञान मादन पोत्रा,प्रवीण मुंजाल,ज्ञान दुआ,चंदन गिरधर,मोहित मुंजाल,बंसी मल्होत्रा,बिमला मिढ़ा,मीना गिरधर,ममता थरेजा,श्वेता मुंजाल,कमलेश मुंजाल,गोविंद कौर,भजना देवी डावरा,देवकी मुंजाल,दुर्गी मिढ़ा,हरपाल कौर मिढ़ा,उषा झंडई,नेहा मुंजाल,अंजना गिरधर,पलक थरेजा,अमन कौर,कंचन मिढ़ा,हरदेवी गिरधर,उर्मिला खत्री,बलबीर मिढ़ा,हर्षा मिढ़ा,प्रेमी काठपाल,शीतल अरोड़ा,हरनाम थरेजा,ममता थरेजा,सुषमा गिरधर,नीतू किंगर,स्वीटी सिडाना,जूली गाबा,इशिका काठपाल,रजनी तेहरी,ममता सरदाना,गुड़िया मिढ़ा,गूंज काठपाल,पुष्पा काठपाल समेत अन्य शामिल थे.
NEWS ANP के लिए रांची से V SIngh की रिपोर्ट..

Leave a Reply