पश्चिम बंगाल के राज्य्पाल ने मांगी जिला शासक को पत्र भेज जिले मे चल रही अवैध धंधों की मांगी रिपोर्ट..

आसनसोल,पश्चिम बंगाल के आसनसोल मे चल रहे अवैध रूप से कोयला, बालू और जमीन के कारोबार और उनके कारोबारियों पर अब जल्द ही लगाम लगने वाली है, वह इस लिये की उनके खिलाफ पाँच दिसंबर 2023 को पश्चिम बंगाल के राज्य्पाल डॉक्टर सीवी आनंद बोस से मिलकर उनके हांथों मे लिखित शिकायत देकर आने वाले एआईएमआईएम के पश्चिम बर्धमान जिलाध्यक्ष दानिश अजीज की लिखित शिकायत पर राज्य्पाल ने पश्चिम बर्धमान के जिला शासक से मामले मे रिपोर्ट तलब की है.

जिसके एक कॉपी राज्य्पाल के कार्यालय से अमीम नेता दानिश अजीज को भी भेजी गई है, दानिश अजीज राज्य्पाल द्वारा उठाए गए इस कदम को लेकर काफी खुश हैं साथ मे उन्होने एक संवाददाता सम्मलेन कर राज्य्पाल के द्वारा उठाई गई इस कदम की सराहना करते हुए कहा है.

राज्य्पाल ने पश्चिम बर्धमान के हित मे यह कदम उठाया है, इस लिये वह पश्चिम बर्धमान के जिला शासक से भी यह अनुरोध करेंगे की वह शिल्पाँचल मे चल रहे इन अवैध धंधों व धंधों को चलाने वालों के खिलाफ अच्छी तरह रिपोर्ट तैयार करें और माननीय राज्य्पाल को भेजें जिससे हम शिल्पाँचल वासियों को माफिया मुक्त, अपराध मुक्त, खूबसूरत और सुंदर पश्चिम बर्धमान मिल सके.

NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट..