बोकारो(BOKARO): बेरमो प्रखंड अंतर्गत बेरमो के ढोरी स्टाफ क्वार्टर विधायक कुमार जय मंगल सिंह की आवास पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा मंत्री स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह के चौथी पुण्यतिथि मंत्र उच्चारण पूजा पाठ तथा विधि विधान के साथ कुमार जय मंगल सिंह तथा कुमार गौरव दोनों ने मिलकर हवन पूजन के साथ धूमधाम से मनाई।
इस मौके पर हजारो की संख्या में लोग जमा होकर पुण्य आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित अर्पित किया। तथा ब्राह्मणों को कुमार जय मंगल सिंह ने अपनी पत्नी अनुपमा सिंह के साथ भोजन के साथ-साथ अंग वस्त्र अपने हाथों से वितरण किया। बताते चले की स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के साथ-साथ झारखंड सरकार में मंत्री के अलावा पक्ष विपक्ष के सर्वमान्य नेता थे।
कोविड के समय उनकी तबीयत अचानक ही खराब हो गई उसके बाद इन्हें संभलने का मौका भी नहीं मिला और कोरोना के समय ही झारखंड के लोकप्रिय नेता का निधन हो गया। उनके देहांत के उपरांत बेरमो विधानसभा में हुए उपचुनाव में इनके बड़े पुत्र कुमार जय मंगल सिंह बेरमो विधानसभा से विधायक बने।
उनकी पुत्रवधू अनुपमा सिंह धनबाद लोकसभा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बनाए गए हैं। आज चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर भोज कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमे हजारो की संख्या में लोग इस भोज कार्यक्रम में भी शामिल होकर पुण्य आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह की विरासत को संभालते हुए उनके बड़े पुत्र कुमार जय मंगल सिंह पार्टी और राजनीति में अपने रसूक को बरकरार रखते हुए आगे बढ़ाने का काम कर रहे है। इस पुण्यतिथि के शुभ अवसर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, श्वेता सिंह कांग्रेस नेत्रि, मधुसूदन सिंह, महेंद्र विश्वकर्मा, ममता देवी पूर्व विधायक रामगढ़, मुखिया निरंजन मिश्रा, गिरजा शंकर पांडे ,अजय सिंह, सुबोध सिंह पवार, महा प्रबंधक सीसीएल एसके अग्रवाल, इत्यादि हजारों की संख्या आम लोग उपस्थित थे।
NEWS ANP के लिए बोकारो से धर्मेन्द्र सिंह की रिपोर्ट..

Leave a Reply