धनबाद(DHANBAD)निरसा, चिरकुंडा -पंचेत रोड के तीन नम्बर चढाई स्थित श्री श्री राम भरोसा धाम में द्वितीय वर्ष जनोधार के उपलक्ष्य में आयोजित आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत शनिवार को 151 कलश यात्रा के साथ विधिवत शुरुआत हो गया हैं, शनिवार की प्रता: सैकड़ो की संख्या में महिलाएं एवं कुंवारी कन्याओं अपने हाथों में कलश लेकर नंगे पाँव ढोल नगाड़ों एवं भक्ति गीतों के साथ झूमते गाते सुन्दर नगर स्थित बराकर नदी पहुँची जहां मंदिर के मुख्य पुजारी राम रतन पाण्डेय एवं अन्य पुरोहितों द्वारा वरुण पूजा एवं वैदिक मन्तोचारन के साथ पूजा अर्चना की उसके पश्चात कलश में जल भरकर वापस श्रीराम भरोसा धाम मंदिर पहुँची..
वृंदावन से आए कथावाचक माधव जी महाराज ने कहा कि प्रत्येक सनातनियों को भागवत कथा का श्रवण अवश्य करना चाहिए भागवत कथा श्रवण करने से मनुष्य का कल्याण होता है, लोग शांति के लिए भटकते रहते हैं परंतु शांति धन में नहीं सत्संग में होता है इसलिए प्रत्येक मनुष्य को भागवत कथा कर श्रवण अवश्य करना चाहिए वही आयोजनकर्ता सदस्य माणिक गोराई ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री श्री राम भरोसा धाम में द्वितीय वर्ष जनोधार के उपलक्ष्य में आयोजित आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत आज से कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ हुआ हैं और 13 जुलाई को महा भण्डारे के साथ पूर्णाहुति की जायेगी और प्रत्येक दिन दोपहर तीन बजे से वृंदावन से आए कथावाचक माधव जी महाराज द्वारा प्रवचन करेंगे सभी भक्तों से हमारा भाव भरा सादर आमंत्रण हैं कि आपने परिवार,आस पड़ोस एवं ईस्ट मित्रो के साथ पधार कर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करे और अपने जीवन मे अवतरण करें।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…
Leave a Reply