चौथे चरण के मतदान को लेकर प्रशासन मुस्तैद, एक राज्य से दूसरे राज्य प्रवेश करने वाले हर वाहनों की सघन जांच…

नबाद(DHANBAD) निरसा। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण एवं भय मुक्त माहौल में करने को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है ताकि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में मतदान संपन्न कराई जा सके जिसे लेकर अंतरराजीय बॉर्डर पर भी चेक नाका बनाई गई है जहां एक राज्य से दूसरे राज्यों में छोटे-बड़े सभी वाहनों की प्रवेश पर सघन जांच अभियान चलाई जा रही है

जिसे लेकर मजिस्ट्रेट भी प्रतिनियुक्ति की गई है 13 मई यानी सोमवार को झारखंड एवं पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों में चौथे चरण का वोट डाला जाना है जिसके कारण झारखण्ड और पश्चिम बंगाल सीमा पर चेक नाका काफी सक्रिय हो गई हैं, कल होने वाले मतदान को देखते हुए संध्या को बॉर्डर को सील किया जाऐगा और मतदान समाप्ती के बाद खोल दी जायेगी।झारखण्ड और पश्चिम बंगाल दोनों राज्यो की प्रशासन पर भय मुक्त माहौल में मतदान कराना बड़ी चुनौती है जिसे लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट..